Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

Author Image
Written by
Amit Anand

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले ने पूरे भारत को गहरे सदमे और गुस्से में डाल दिया है. इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है वे हैं खान सर. इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक बेहद दिलचस्प रणनीति का सुझाव दिया है. उनका मानना है कि सिंधु जल संधि को सिर्फ स्थगित करना या सर्जिकल स्ट्राइक करना समाधान नहीं है. खान सर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान पर दोहरी चोट करनी चाहिए.

खान सर का सुझाव है कि भारत को एक नया बड़ा बांध बनाना चाहिए ताकि पाकिस्तान को मिलने वाला पानी पूरी तरह रोक दिया जाए. गर्मियों के मौसम में पूरा पानी भारत के बांधों में रोक लिया जाए और जब बरसात का मौसम आए और बांध पूरी तरह भर जाए तब पानी छोड़ दिया जाए, जिससे पाकिस्तान में भीषण बाढ़ आ जाए. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि इस तरह पाकिस्तान के रहीम चाचा अब सीधे अरब सागर में मिलेंगे.

Advertisement Box

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उच्चस्तरीय बैठकों का दौर शुरू हो गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पहलगाम हमले के बाद की स्थिति और संभावित जवाबी कार्रवाइयों पर चर्चा हुई. सेना प्रमुख ने भी रक्षा मंत्री को मौजूदा सैन्य तैयारियों की जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी का रुख इस बार बेहद सख्त नजर आ रहा है और सूत्रों के मुताबिक, सरकार आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वालों के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाने की तैयारी में है.

सीमाओं पर सेना की तैनाती 
देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सीमाओं पर सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है और देश के प्रमुख शहरों में भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. भारत ने इस बार स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और पाकिस्तान को उसके हर कृत्य का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

सरकार के बड़े फैसले
हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. भारत ने इस हमले के तुरंत बाद पांच बड़े कदम उठाए हैं. सिंधु जल संधि रद्द करने का, पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने का फैसला, अटारी बॉर्डर सील करने का,  पाकिस्तान के राजनयिकों को वापस भेजने और पाकिस्तान के राजनयिकों को रोकने का.

🚀 मुंबई पोस्ट न्यूज सोबत पत्रकारिता करण्याची संधी! आत्ताच जुळा!

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आजच्या फोकसमध्ये

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

<span class=“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल">
आजच्या फोकसमध्ये

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आजच्या फोकसमध्ये

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आजच्या फोकसमध्ये

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आजच्या फोकसमध्ये

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आजच्या फोकसमध्ये

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आजचे राशीफळ

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगळवार, 3 मार्च 2026

आजचा सुविचार

यश हे अंतिम नाही आणि अपयश प्राणघातक नाही; महत्त्वाचे म्हणजे आपण सतत पुढे जाण्याचे धाडस ठेवता की नाही. प्रत्येक अडथळा आपल्याला मजबूत बनवण्यासाठी येतो, खाली पाडण्यासाठी नाही. धैर्य आणि हिमत हेच खऱ्या यशाची गुरुकिल्ली आहेत.

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp